Haryana

जींद : छह माह पहले ब्याही महिला की संदिग्ध परिस्थितियाें में मौत

मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन।

जींद, 27 जून (Udaipur Kiran) । गांव मनोहपुर में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक विवाहिता की मौत हो गई। महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। शुक्रवार काे मृतका के शव को जींद के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। अलेवा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव मनोहरपुर निवासी सपना की शादी दिसंबर 2024 में गोहिया गांव निवासी राहुल के साथ हुई थी। गुरूवार रात को राहुल किसी काम से बाहर गया हुआ था। रात को सपना ने कमरे में ही संदिग्ध परिस्थितियों के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शुक्रवार सुबह सपना का शव फंदे पर लटकते देखा तो डायल 112 को इसकी सूचना दी। इसके बाद अलेवा थाना पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से उतारा और सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतका सपना की मां ने बताया कि शादी के बाद सब ठीक ठाक चल रहा था। वीरवार शाम को ही सपना के साथ बातचीत हुई थी। उस समय तक सब ठीक ठाक था। वह किसी तरह की परेशानी में भी नजर नहीं आ रही थी। सपना ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह उनकी समझ से बाहर है। अलेवा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Most Popular

To Top