Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को जयंती और देश के प्रथम फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ को पुण्यतिथि पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को जयंती पर किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने  सैम मानेकशॉ को पुण्यतिथि पर किया नमन

भाेपाल, 27 जून (Udaipur Kiran) । भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के रचयिता और कवि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की आज (शुक्रवार काे) जयंती है। इसके साथ ही वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय की महागाथा लिखने वाले, देश के पहले ‘फील्ड मार्शल’ सैम मानेकशॉ की भी आज ही के दिन पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने दाेनाें महान विभूतियों को स्मरण कर विनम्र श्रद्धासुमन अर्पित किये है।

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने कवि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय काे जयंती पर नमन करते हुए लिखा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के रचयिता, उपन्यासकार व कवि श्रद्धेय बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। उन्होंने अपनी कृतियों से देश के जन-जन में स्वतंत्रता की लौ प्रज्ज्वलित की। उनका साहित्य सृजन देश की अमूल्य धरोहर है।

एक अन्य संदेश के माध्यम से मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने देश के प्रथम फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ काे पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा

देश के प्रथम फील्ड मार्शल, पद्म विभूषण सैम मानेकशॉ जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने 40 वर्ष तक सैन्य सेवाकाल में पराक्रम, शौर्य और साहस के साथ दूसरे विश्व युद्ध के अलावा चीन और पाकिस्तान के खिलाफ तीनों युद्धों में भाग लिया था। उनका जीवन युवाओं को सदैव मां भारती की सेवा की प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top