Chhattisgarh

जगन्नाथ मंदिर से आज भव्य रथ यात्रा,राज्यपाल और मुख्यमंत्री होंगे शामिल

अवंती विहार स्थित जगन्नाथ मंदिर

रायपुर, 27 जून (Udaipur Kiran) । भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का पावन उत्सव आज शुक्रवार काे राजधानी रायपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। शहर के अवंती विहार स्थित जगन्नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। जगन्नाथ मंदिर से आज भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस भव्य आयोजन में इस भव्य आयोजन में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ओडिशा के रथयात्रा महोत्सव में भी शामिल होंगे

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर, जशपुर और ओडिशा के रथयात्रा महोत्सव में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वे सुबह 10:45 बजे वे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 10:55 बजे गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर पहुंचेंगे।इसके बाद 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक “रथ यात्रा महोत्सव” कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे वे मुख्यमंत्री निवास से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर के लिए रवाना होंगे। जहां से राज्य विमान से उड़ान भरकर झारसुगुड़ा (ओडिशा) स्थित वीर सुरेन्द्र साय एयरपोर्ट पहुँचेंगे। वहां से साय रवाना होकर दोपहर 3:45 बजे जशपुर के श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचेंगे। 3:45 बजे से शाम 7:00 बजे तक वे रथ यात्रा में भाग लेंगे। इसके बाद शाम 7:15 बजे अपने गृह बगिया पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।

(Udaipur Kiran) / केशव केदारनाथ शर्मा

Most Popular

To Top