चंडीगढ़, 26 जून (Udaipur Kiran) । भारतीय राजस्व सेवा (आइआरएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी देवेंद्र सिंह कल्याण हरियाणा के नए राज्य चुनाव आयुक्त होंगे। धनपत सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद प्रदेश सरकार ने आबकारी एवं कराधान विभाग के पूर्व प्रधान सचिव देवेंद्र सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश सरकार ने हाल ही में आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को हटाकर 2004 बैच के आईएएस ए श्रीनिवास को मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया था। अब गुरुवार काे मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने नए राज्य चुनाव आयुक्त का नियुक्ति आदेश जारी कर दिया। नए राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र सिंह कल्याण के बड़े भाई हैं। अप्रैल 2023 में प्रतिनियुक्ति पर हरियाणा आए 1990 बैच के आईआरएस अधिकारी देवेंद्र सिंह केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा
