Jharkhand

राज्य के नवनिर्माण के लिए संघर्ष करें युवा : सुदेश

आजसू के बैठक की तस्‍वीर

रांची, 26 जून (Udaipur Kiran) । आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने छात्र और युवा से राज्य के नवनिर्माण के लिए संघर्ष

करने का आह़वान किया है। उन्होंने पार्टी के छात्र इकाइयों के प्रदेश पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में गुरुवार को संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।

सुदेश ने कहा कि आजसू का इतिहास झारखंड आंदोलन से जुड़ा है। आजसू ने राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाई। अब झारखंड के नवनिर्माण के लिए छात्र–युवा शक्ति को संगठित होकर संघर्ष करना होगा।

सुदेश ने आजसू के हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में आह्वान किया कि युवा संगठन की विचारधारा और सिद्धांतों को समझें और कॉलेज और ग्राम स्तर तक संगठन का विस्तार करें।

सुदेश ने जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ता, छात्र, युवा और जनता के मुद्दों को उठाने और उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहना होगा।

उन्होंने कहा कि आजसू झारखंडी विचारधारा और झारखंडियत को स्थापित करने वाला संगठन है।

संगठन की नीतियां लोगों तक पहुंचे : देवशरण

मौके पर डॉ देवशरण भगत ने पदाधिकारियों को एकजुट होकर संगठन मजबूत करने का निर्देश दिया। ताकि संगठन की नीतियां जन-जन तक पहुंचें। साथ ही, उन्होंने वर्तमान सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए आजसू सड़कों पर संघर्ष करेगी।

वहीं पार्टी नेता प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि आजसू का गठन सत्ता के लिए नहीं, बल्कि झारखंडी जनता के हितों के संघर्ष के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम और जनसंपर्क अभियान के आधार पर संगठन विस्तार किया जाएगा।

मौके पर संजय मेहता, हरीश, ओम वर्मा, बबलू महतो, विशाल महतो, राजकिशोर महतो, राजेश कुमार महतो, टिकैत महतो, पीयूष चौधरी, ज्योत्सना केरकेट्टा, ऋतुराज सहदेव, आनंद साहू, राजेश सिंह, रोशन नायक सहित अन्य मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top