West Bengal

बरसात में ढह गई घर की दीवार, मलबे में दबे मिले दंपत्ति के शव

बरसात में ढह गई घर की दीवार, मलबे के नीचे दंपति का शव

दक्षिण 24 परगना, 26 जून (Udaipur Kiran) ।दक्षिण 24 परगना के कुलपी थाना अंतर्गत बिष्णुरमपुर में बाद बुधवार रात एक घर की दीवार ढह गई। गुरुवार सुबह जब मलबे को हटाया गया तो उसके नीचे एक दंपत्ति का शव दबा मिला। माना जा रहा है कि लगातार बारिश से मिट्टी ढीली होने के कारण यह हादसा हुआ।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार शिवप्रसाद मंडल और उनकी पत्नी बुधवार रात घर में सो रहे थे। रात के समय घर की दीवार ढह गई और वे मलबे के नीचे दब गए। गुरुवार सुबह जब पड़ोसियों ने मलबा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मलबे से दोनों को निकाला कर उन्हें डायमंड हार्बर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने दंपत्ति को मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पड़ोसियों ने बताया कि शिवप्रसाद के घर की दीवारें मिट्टी की बनी हुई थीं। यह बहुत पुराना घर था। बारिश के पानी के कारण मिट्टी ढीली हो गई और दीवार सो रहे दंपत्ति पर गिर गई। यह घटना देर रात हुई। लेकिन किसी पड़ोसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। घटना की जानकारी आज सुबह मिली। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Most Popular

To Top