
बिजनौर, 25 जून (Udaipur Kiran) | भारतीय लोकतंत्र के काले अध्याय 25 जून, 1975 आपातकाल के 50 वें वर्ष पर आज भाजपा के द्वारा कृष्णा कॉलेज बिजनौर में एक विशाल सेमिनार एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह जाटव सदस्य एस सी एसटी सी आयोग पूर्व मंत्री महावीर सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। संगोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान बॉबी व संचालन जिला महामंत्री विनय राणा ने किया |
विजयपाल तोमर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आपातकाल के दौरान न केवल लोकतान्त्रिक संस्थाओं को रौंदा बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की निष्पक्षता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचलकर यह स्पष्ट कर दिया कि जब-जब उनकी सत्ता संकट में होती है, वे संविधान और देश की आत्मा को ताक पर रखने से पीछे नहीं हटते |
25 जून 1975 को कांग्रेस द्वारा लगाया गया आपातकाल मे भारतीय संविधान की हत्या की गई थी। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को जबरदस्ती जेल मे डाल दिया गया | इस अवसर पर सभी लोकतंत्र सेनानीयों को शॉल पहनाकर सम्मानित भी किया गया!
इस अवसर पर क्षेत्र युवा मोर्चा अध्यक्ष सुखविंदर सिंह , पूर्व विधायक कमलेश सैनी ,जिला पंचायत अध्यक्ष सकेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख विनोद राठी , डॉ इंद्रदेव सिंह, बहन सुमन त्यागी , तेजपाल वर्मा , ब्लॉक प्रमुख राकेश चौधरी, विजेंद्र चौधरी ,जिला महामंत्री नरेश भाटी ,शोभित त्यागी , कृष्णा कॉलेज के अध्यक्ष मनोज कुमार ,चंद्रवीर गहलोत , धीर सिंह पूनम गोयल नगर अध्यक्ष अंकुर गौतम सभी मंडल अध्यक्ष एवं सभी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
(Udaipur Kiran) / नरेन्द्र
