Uttar Pradesh

महिला आयोग की सदस्य गीता बिन्द ने सुनी महिलाओं की समस्याएं

जिला अस्पताल में मरीजों का हाल लेते हुए महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद
राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए
राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद महिलाओं की सुनवाई करते हुए

जौनपुर 25 जून (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिन्द द्वारा बुधवार को जनपद में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदक, आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से निरीक्षण भवन में महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक किया गया।

उक्त जनसुनवाई के दौरान 18 महिलाओं ने अपनी-अपनी समस्याएं सदस्य के समक्ष रखी और इस पर उनके द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवेदन पत्रों पर त्वरित रूप से जांच या आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। तत्पश्चात गीता बिन्द द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों से उनके विभाग से संबंधित महिलाओं की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई और कैसे जनपद की महिलाओं को लाभान्वित किया जा सकता है उसके बारे में एक विस्तृत रूप-रेखा तैयार की गई।

इसके पश्चात जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में ऑपरेशन के बाद दाखिल महिलाओं के बेड शीट गंदे पाए जानें पर नाराजगी प्रकट की गई। जिला महिला चिकित्सालय के हेल्पडेस्क के मैनेजर सूर्य प्रताप उपस्थिति बनाकर चिकित्सालय से अनुपस्थित मिले, जिस पर सदस्य द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक महेंद्र गुप्ता को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही निर्देशित किया गया कि अस्पताल में आने वाली महिलाओं के साथ जिला महिला चिकित्सालय के कर्मचारी और डॉक्टर उचित और मर्यादित व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि बाहर की दवाएं न लिखी जाएं। समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० राजीव यादव, उप आयुक्त स्वत: रोजगार ओम प्रकाश यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Most Popular

To Top