शिमला, 25 जून (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी सुचेता कृपलानी की जयंती पर उन्हें सादर नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सुचेता कृपलानी ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के दौरान अद्वितीय साहस और नेतृत्व का परिचय दिया। उन्होंने 1940 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महिला विंग की स्थापना कर महिलाओं को राजनीति में सम्मानजनक स्थान दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके योगदान को देश हमेशा कृतज्ञता से याद करेगा। उनका जीवन और संघर्ष आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
—————
(Udaipur Kiran) शुक्ला
