
भोपाल, 24 जून (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी रजत भटनागर की पत्नी मनीषा ईरान-इजराइल युद्ध के हालातों के बीच दोहा, कतर में फंसी हुई है। मनीषा को भारत सुरक्षित वापस लाने के प्रयास तेज हो गए हैं। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मनीषा की स्वदेश वापसी कराने में सहयोग के लिए अनुरोध किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स के जरिए कहा कि मनीषा की सकुशल वापसी को लेकर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री शाह से सहयोग का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केंद्र सरकार के संपर्क में रहते हुए मनीषा की सकुशल स्वदेश वापसी सुनिश्चित करें।
गौरतलब है कि महिला के परिवार ने राज्य सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने एक्स पर संवदेशीलता जताते हुए इसकी जानकारी दी है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर नागरिक की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने महिला के जल्द सकुशल वापसी की उम्मीद जताई है। सरकार इसके लिए प्रयास कर रही।
(Udaipur Kiran) तोमर
