
झांसी, 24 जून (Udaipur Kiran) । मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान राजभाषा कार्यान्वयन (रिपोर्टिंग/ऑडिटिंग) कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
झाँसी मंडल में भारत सरकार के गृह मंत्रालय (राजभाषा विभाग) द्वारा निर्धारित राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कार्यालयीन कार्य में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने हेतु उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल के कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। राजभाषा पुरस्कार भारत सरकार द्वारा हिंदी भाषा के संवर्द्धन, प्रचार-प्रसार एवं आधिकारिक कार्यों में इसके प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार उन कर्मचारियों को दिया जाता है जिन्होंने राजभाषा नीति का प्रभावी रूप से पालन करते हुए हिंदी में उत्कृष्ट कार्य किया हो।
ये हुए सम्मानित
हिंदी भाषा में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन हेतु पुरस्कृत हुए कर्मचारियों में मुख्य प्रचार निरीक्षक झाँसी मंडल प्रदीप सुडेले, संचालन निरीक्षक अमर चतुर्वेदी, वरिष्ठ लिपिक राजेंद्र कुमार, कार्यालय अधीक्षक रंग लाल मीणा, स्टेशन प्रबंधक धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, मुख्य कार्यालय अधीक्षक राजीव कुमार मीना, कार्यालय अधीक्षक कैलाश प्रसाद कुशवाहा, व्क़रिष्ठ लिपिक मति श्रीदेवी, मुख्य कार्यालय अधीक्षक विद्या प्रकाश, कार्यालय अधीक्षक कल्पना आनंद शामिल रहे I
यह रहे उपस्थित
समारोह के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) नन्दीश शुक्ल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कुलदीप स्वरुप मिश्र, वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) नीरज भटनागर, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी केशव प्रसाद त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भगवान दास वरिष्ठ अनुवादक, श्रीकांत शर्मा वरिष्ठ अनुवादक, राजेश कुमार त्रिपाठी कार्यालय अधीक्षक द्वारा किया गया ।
—————
(Udaipur Kiran) / महेश पटैरिया
