Uttar Pradesh

कन्नौज: पूर्व मंत्री ने फीता काटकर किया राम प्रकाश त्रिपाठी उद्यान का उद्घाटन

कन्नौज: विधायक ने फीता काटकर किया राम प्रकाश त्रिपाठी उद्यान का उद्घाटन

कन्नौज, 24 जून (Udaipur Kiran) । गुरसहायगंज नगर के तिर्वारोड(सर्विस रोड) स्थित नवनिर्मित अमाया रेजीडेंसी में पूर्व राज्य मंत्री एवं छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडे ने स्व. रामप्रकाश त्रिपाठी पार्क का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राम प्रकाश त्रिपाठी उनके पिता ही नहीं बल्कि राजनीतिक प्रेरणा स्रोत भी रहे हैं।

उन्हाेंने कहा कि प्रदेश सरकार ने चौमुखी विकास के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को भी हमेशा सम्मान दिया है। भारतीय जनता पार्टी में अपना अतुलनीय योगदान देने वाले पुरोधाओं को भी सम्मानित करने का कार्य हमारी सरकार कर रही है।

पूर्व मंत्री ने कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को मिशन 2027 की तैयारी में भी जुटने की बात कही। इस मौक़े पर पूर्व सहकारिता मंत्री स्वर्गीय राम प्रकाश त्रिपाठी के साथी रहे प्रमुख समाजसेवी/वरिष्ठ भाजपा शम्भूदयाल गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव चेयरमैन प्रतिनिधि मयंक गुप्ता, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजीव ठाकुर, नीरज मिश्रा, अमरदीप मिश्रा, अजीत वर्मा सहित कई वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।———-

(Udaipur Kiran) झा

Most Popular

To Top