Uttar Pradesh

भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार वरिष्ठ अधिकारी बनाये गये अपर मुख्य सचिव

भारतीय प्रशासनिक सेवा

लखनऊ, 24 जून (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार वरिष्ठ अधिकारी बी.एल. मीणा, एल वेंकटेश्वर लू, अनुराग श्रीवास्तव और नरेन्द्र भूषण को प्रोन्नति देते हुए अपर मुख्य सचिव बना दिया गया। यह आदेश मंगलवार को उत्तर प्रदेश कार्मिक और नियुक्ति विभाग की ओर से जारी किया गया है।

कार्मिक और नियुक्ति विभाग के अनुसार चारों वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यो में भी विस्तार किया जाएगा। राज्य के प्रशासनिक ढांचे को और भी मजबूत करने की दिशा में चारों अधिकारियों के अनुभव का लाभ लिया जाएगा। चारों वरिष्ठ अधिकारियों की प्रोन्नति पे मैट्रिक्स लेवल 17 के तहत निर्धारित वेतनमान के साथ में मान्य होगी।

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Most Popular

To Top