
यमुनानगर, 24 जून (Udaipur Kiran) । प्री मानसून की बारिश के चलते मकान की छत गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई वह परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटिल हुए हैं। गनीमत यह रही की कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। घायल महिला को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
यमुनानगर के सोंधी मोहल्ला निवासी रणधीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते आज उसके मकान की छत टूटकर गिर गई। जिसमें उसकी पत्नी वीना को गंभीर चोटें आई। गनीमत यह रही कि परिवार के अन्य सदस्य और बच्चे दूसरे कमरे में थे और उनकी जान बच गई।
रणधीर की बेटी लक्ष्मी ने बताया कि दूसरे कमरे की भी छत गिरने वाली है। उनका बीपीएल परिवार है। लेकिन सरकार से उन्हें कोई सहायता नहीं मिलती है।
उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई कि उनकी आर्थिक मदद की जाए। अगर बारिश के दौरान दूसरी छत पर गिर गई तो उनके परिवार बेघर हो जाएगा।
(Udaipur Kiran) / अवतार सिंह चुग
