श्रमिकों की बचाने के लिए एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान
घायल श्रमिकों की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकल
गुरुग्राम, 24 जून (Udaipur Kiran) । नगर निगम गुरुग्राम के अंतर्गत बसई गांव में एक दीवार ढहने से दो मजदूर दब गए। मजदूरों को निकलने के लिए एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। दोनों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार बसई गांव में सोमवार की रात एक दीवार के सहारे में श्रमिक आराम कर रहे थे। अचानक दीवार उन पर आ गिरी। जब तक कोई कुछ समझ पता, दोनों दीवार के मलने में दब गए। लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और बचाव दस्ता मौके पर पहुंचे और सावधानी से बचाव का काम शुरू किया। एक श्रमिक को तो जल्दी ही बाहर निकाल लिया गया, लेकिन सुरेंद्र सिंह नामक श्रमिक को निकलने में कठिनाई आ रही थी। कड़े प्रयासों के बाद उसे निकलने में करीब दो घंटे का समय लगा।
जानकारी के अनुसार जहां हादसा हुआ, वहां पर खुदाई का काम चल रहा है। रात को काम करके श्रमिक दीवार के पास ही सो गए थे। श्रमिक सुरेंद्र सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले का वासी है। मंगलवार अलसुबह हादसा होने से हड़कंप मच गया। घटनास्थल को सील कर दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
(Udaipur Kiran)
