Uttar Pradesh

योगी माडल की चर्चा पूरी दुनिया में – भूपेंद्र सिंह चौधरी

भूपेंद्र चौधरी

सुल्तानपुर, 23 जून (Udaipur Kiran) ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि यूपी की योगी सरकार भ्रष्टाचार और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती है।उत्तर प्रदेश के योगी मॉडल की चर्चा पूरी दुनिया में होती है।प्रदेश में कानून का राज है।अपराध न्यूनतम स्तर पर है। प्रदेश विकास की नई गाथा लिख रहा है।

भाजपा कार्यालय पहुंचने पर पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी स्वागत किया।उन्होंने कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए।श्री चौधरी ने कहा कि सपा सरकार में ट्रांसफर-पोस्टिंग एक उद्योग बन गया था।सपा से निकाले गए तीन बागी विधायकों के मुद्दे पर कहा कि यह विधायकों का निर्णय है।विधायक स्वयं तय करेंगे उनको क्या करना है।उन्होंने सपा में चल रहे अंतर्विरोध व विवादों की ओर भी इशारा किया। उन्होंने योगी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रहे हैं। श्री चौधरी ने सपा शासन में भ्रष्टाचार,परिवारवाद और वसूली का आरोप लगाया। उन्होंने संगठनात्मक चर्चा करते हुए कहा पार्टी लगातार अपने कार्यक्रमों व अभियानों को लेकर जनता के बीच है। पार्टी कार्यकर्ता मोदी सरकार के 11 साल के रिपोर्ट कार्ड को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने बताया उत्तर प्रदेश में ढाई करोड़ प्राथमिक सदस्य बनाए गए हैं।श्री चौधरी ने बताया कि प्रदेश के 98 जिलों में से 70 जिलों में जिलाध्यक्ष की घोषणा हो चुकी है।1918 मंडल में 1700 मंडल का गठन हो चुका है।लखनऊ से वाराणसी जाते समय प्रदेश अध्यक्ष एक घंटे से ज्यादा पार्टी कार्यालय पर रुके।

कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष से जनप्रतिनिधियों एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक विनोद सिंह,राज प्रसाद उपाध्याय, राजेश गौतम,डॉ एमपी सिंह, संतबख्श सिंह चुन्नू,पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय,प्रवीन कुमार अग्रवाल,जगजीत सिंह छंगू,योगेंद्र प्रताप सिंह,विजय रघुवंशी, संजय सोमवंशी, कृपा शंकर मिश्रा, गांधी सिंह, मनीषा पांडेय, बबिता तिवारी, बबिता जायसवाल, रीना जायसवाल समेत पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की।

(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्ता

Most Popular

To Top