
रांची, 21 जून (Udaipur Kiran) । झारखंड हाई कोर्ट के न्यायामूर्ति सह कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजित नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश और न्यायायुक्त सह अध्यक्ष डालसा अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में जज कालोनी स्थित, मल्टिपर्पस हॉल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर न्यायायुक्त, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय और व्यवहार न्यायालय के सभी अपर न्यायायुक्त एवं न्यायिक दंडाधिकारी तथा व्यवहार न्यायालय के कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।
उल्लेखनीय है कि यह योग कार्यक्रम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग विषय पर आधारित था। योग प्रशिक्षक के रूप में सत्यानंद योग मिशन के प्रशिक्षक उपस्थित थे। उन्होंने सभी को योगाभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग करने से कई रोगों को भगाया जा सकता है और इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है। नित्य योग करने से शरीर में एक नई उर्जा प्रवाहित होती है और हम लंबी आयु तक स्वस्थ रह सकते हैं।
वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलवी की ओर से भी अपने प्रखंडों के विधिक सहायता केंद्र और लिगल लिट्रेसी क्लब में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं एवं लोगों को योग कराकर योग के लाभ के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में मांडर, कांके, रिनपास, सीआईपी, रामकृष्ण मिशन, तमाड़, बेड़ो, कांके, ओरमांझी, मांडर सहित सभी विधिक सहायता केंद्र में योगाभ्यास किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
