Uttar Pradesh

रामगंगा नदी पर बना लकड़ी का पुल जलस्तर बढ़ने के कारण डूबने लगा

बंगला गांव क्षेत्र में रामगंगा नदी पर बना लकड़ी का पुल जलस्तर बढ़ने के कारण डूबने लगा

मुरादाबाद, 21 जून (Udaipur Kiran) । मुरादाबाद के थाना नागफनी क्षेत्र में बंगला गांव स्थित शिव विहार कॉलोनी में रामगंगा नदी पर बना लकड़ी का पुल जलस्तर बढ़ने के कारण डूब गया। यह पुल स्थानीय लोगों ने नट बाबा मंदिर के पास बनाया था। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने पीडब्ल्यूडी और पुलिस अधिकारियों को मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने पर बंगला गांव में शिव विहार कॉलोनी नटबाबा मंदिर के पास जलस्तर बढ़ने पर रामगंगा नदी पर बना लकड़ी का पुल डूब गया। जानकारी मिलने पर सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। शनिवार को जिलाधिकारी अनुज सिंह के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी और पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति के बारे में जानकारी ली।

शिव विहार कॉलोनी में नट बाबा मंदिर के पास स्थानीय लोगों ने रामगंगा नदी पर लकड़ी का पुल बनाया था। इस पुल पर आसपास के लोगों का आवागमन काफी दिनों से चल रहा था। शुक्रवार को अचानक रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया। तेज बहाव के कारण लकड़ी का पुल क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोग भी पानी बढ़ने से सतर्क हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ों पर बारिश की वजह से रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ा है। शनिवार तड़के जलस्तर बढ़ने की सूचना मिलने पर डीएम अनुज सिंह ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और पुलिस अधीक्षक नगर को मौके का मुआयना करने के निर्देश दिए। अधीनस्थ अधिकारियों के निर्देश पर जिला प्रशासन शनिवार को सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी करेगा। लकड़ी के पुल पर आवागमन खतरनाक हो गया है। पिछले साल भी रामगंगा नदी का प्रवाह बढ़ने पर पुल टूट गया था।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Most Popular

To Top