Punjab

जालंधर में महिला आईएएस के सुरक्षा कर्मी ने चलाई गोली, एक व्यक्ति घायल

चंडीगढ़, 21 जून (Udaipur Kiran) । पंजाब के जालंधर में शनिवार सुबह पंजाब कैडर की एक महिला आईएएस अधिकारी के सुरक्षा कर्मी ने प्लाट को लेकर विवाद में गोली चला दी। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के समय वह महिला अधिकारी के पति स्टीफन कलेर के पास था।

प्लाट के मालिकों ने आरोप लगाया है कि उनके प्लाट पर कब्जा करने की कोशिश हुई। वह शनिवार को प्लाट में मिट्टी डलवाने के लिए वहां पर पहुंचे ही थे कि उक्त प्लाट के सामने रहने वाले स्टीफन अपने गनमैन के साथ बाहर आ गया। इसके बाद उसके गनमैन ने गोली चला दी। घटना में घायल हुए व्यक्ति की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। प्लाट के मालिक ने दावा किया है कि हमारे प्लाट पर कब्जा करने की कोशिश हुई है। प्लाट के मालिकों के अनुसार सरकारी गनमैन द्वारा एक गोली चलाई गई, जो एक पैर से निकलकर दूसरे पैर में भी लग गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top