West Bengal

बालागढ़ में भाजपा ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन

बालागढ़ में भाजपा ने दायर जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

हुगली, 20 जून (Udaipur Kiran) । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा सुकांत मजूमदार पर महेशतला में तृणमूल के कथित हमले और पुलिस द्वारा सुकांत मजूमदार की गिरफ्तारी के विरोध में बालागढ़ मंडल (1) के कार्यकर्ताओं ने बाकुलिया धावापाड़ा इलाके में सड़क पर में टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा के बालगढ़ मंडल अध्यक्ष सुजय विश्वास के नेतृत्व शुक्रवार शाम छह बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाकुलिया धावापाड़ा इलाके में सड़क जाम कर दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर टायर जलाकर बैठ गए। खबर पाकर बालगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को हटाया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमके नारेबाजी की।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Most Popular

To Top