Haryana

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्ताेगी काे मिला एक साल का सेवा विस्तार

हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी

रस्तोगी को इसी माह के अंत में होना था सेवानिवृत्त

चंडीगढ़, 20 जून (Udaipur Kiran) । हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को सेवा विस्तार पर सरकार ने मुहर लगा दी है। वर्ष 1990 बैच के वरिष्ठ

आईएएस रस्तोगी इसी माह 30 जून को सेवानिवृत्त होना था। सेवानिवृत्ति से दस दिन पहले रस्तोगी एक साल का सेवा विस्तार मिल गया है।

राज्य सरकार ने मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को एक साल के सेवा विस्तार देने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। इस प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने शुक्रवार को अपनी मंजूरी दे दी है। रस्तोगी इसी माह 30 जून को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। हरियाणा राज्य के मुख्य सचिव को पहले भी सेवा विस्तार मिलता रहा है। रस्तोगी ऐसे पांचवें मुख्य सचिव हैं, जिन्हें सेवा विस्तार दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह वाली कमेटी इससे पहले उड़ीसा व हिमाचल के मुख्य सचिवों को सेवा विस्तार दे चुकी है। रस्तोगी के पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी है। अनुराग रस्तोगी को मुख्य सचिव रहे डॉ. विवेक जोशी के बाद मुख्य सचिव बनाया गया था। विवेक जोशी को केंद्र सरकार ने भारत का चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है। इसी के चलते उन्होंने समय से पूर्व रिटायरमेंट ले ली थी।

मूल रूप से यूपी के मुरादाबाद के रहने वाले रस्तोगी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के समय भी वित्त विभाग के एसीएस रहे हैं। हरियाणा सरकार ने पिछले सप्ताह केंद्र काे रस्ताेगी काे सेवा विस्तार दिए जाने के संबंध में प्रस्ताव तैयार करके भेजा था, जिसे आज मंजूर कर लिया गया है। रस्तोगी का यह सेवा विस्तार एक जुलाई से शुरू होकर 30 जून 2026 तक मान्य होगा।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top