
रांची, 20 जून (Udaipur Kiran) । कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से उनके आवासीय कार्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू ने शुक्रवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी पुस्तक झारखंड एक सिंहावलोकन भेंट की।
बलमुचू ने मंत्री को बताया कि यह पुस्तक झारखंड राज्य गठन, झारखंड आंदोलन, झारखंड की संस्कृति, संपदा, वन–पर्यावरण के संरक्षण और औद्योगिक विकास का समाज पर असर सहित राज्य की वर्तमान राजनीतिक हालात पर केंद्रित है।
पुस्तक में झारखंड के निर्माण से लेकर अब तक की यात्रा का जिक्र किया गया है। इस अवसर पर मंत्री ने बलमुचू को बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री शिल्पी ने कहा कि झारखंड के हर वर्ग के लिए यह पुस्तक लाभप्रद साबित होगा।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
