HEADLINES

वन्य जीवों की रक्षा करें : भूपेंद्र यादव

दुधवा टाइगर रिजर्व में बैठक करते भूपेंद्र यादव
भूपेंद्र यादव का स्वागत करते वन विभाग के अधिकारी

लखीमपुर खीरी, 19 जून (Udaipur Kiran) । केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को दुधवा टाइगर रिजर्व में आयोजित वन्य जीव एवं मानव संघर्ष प्रबंधन कार्यशाला में हिस्सा लिया। लखीमपुर खीरी पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के वन मंत्री डॉ अरुण सक्सेना एवं वन राज्य मंत्री केपी मलिक ने भूपेंद्र यादव का स्वागत किया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भूपेंद्र यादव ने कहा कि हम अपने वन्य जीवों और उनके आसपास रहने वाले उन पर निर्भर समुदायों दोनों की रक्षा करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बारे में जागरूकता अभियान चला कर मानव व वन्यजीवों के संघर्ष को रोका जा सकता है।

उत्तर प्रदेश के वन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि मानव व वन्य जीव के बीच संघर्ष को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए हम प्रदेश भर में समय-समय पर विशेष कर जंगलों के किनारे रहने वाले लोगों को जागरुक करते हैं। इस कार्यशाला में वन विभाग के अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल रहे।

———————-

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Most Popular

To Top