Uttrakhand

गुरुकुल आयुर्वेद चिकित्सालय में कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार व आक्रोश रैली

गुरुकुल परिसर में प्रदर्शन करते कर्मचारी

हरिद्वार, 19 जून (Udaipur Kiran) । गुरुकुल आयुर्वेद चिकित्सालय, विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उपशाखा गुरुकुल के आह्वान पर वेतन भुगतान में देरी के विरोध में आंदोलन का चौथा दिन रहा। गुरुवार को तीन घंटे का कार्य बहिष्कार कर कर्मचारियों ने आक्रोश रैली निकाली और शासन एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान पुष्पा देवी एवं कमलेश ममता ने कहा कि कर्मचारी चार माह से वेतन न मिलने के कारण भुखमरी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। शासन, सरकार के कान में कर्मचारियों के आंदोलन की आवाज नहीं सुनाई दे रही है, जिस कारण कर्मचारियों में निराशा है।

कर्मचारी नेता पप्पू उपाध्यक्ष लोकेंद्र एवं राकेश चंद ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र तेश्वर अध्यक्ष ताजबर सिंह मंत्री मनीष पंवार ने कहा कि कर्मचारी अभी शांत तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, अगर जल्द ही मांगों का निस्तारण न होने के दशा में आंदोलन को उग्र किया जाएगा। कर्मचारी तालाबंदी, बुद्धि-शुद्धि यज्ञ और रैली के माध्यम से सड़कों पर उतरेंगे। इसका संपूर्ण उत्तरदायित्व विश्वविद्यालय परिसर का होगा।

कार्य बहिष्कार एवं आक्रोश रैली में दिनेश लखेड़ा, राजेंद्र तेश्वर, ताजबर सिंह, मनीष पंवार, राजू कश्यप, मोहित कुमार, राकेश, लोकेंद्र, पप्पू, अरुण अनिल कुमार, कुमार, अंकित कुमार, त्रिलोकी, ममता, नीलम बिष्ट, पुष्पा देवी, ईसा, रोहन उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top