Uttrakhand

मंत्री गणेश जोशी ने श्रमिक सुविधा केन्द्र का किया उद्घाटन

मंत्री गणेश जोशी श्रमिक सुविधा केन्द्र  का उद्घाटन करते।

श्रमिक सुविधा केन्द्र में श्रमिकों को मिलेगी कई प्रकार की सुविधाएं : गणेश जोशी

देहरादून, 18 जून (Udaipur Kiran) । मंत्री गणेश जोशी ने मालसी में उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत श्रमिक सुविधा केन्द्र का उद्घाटन किया। अब इस केन्द्र के माध्यम से श्रमिकों को बोर्ड की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इस मौके पर काबीना मंत्री ने कई श्रमिक लाभार्थियों को सामान भी दिया।

मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि श्रमिक सुविधा केन्द्र में श्रमिकों को कई प्रकार की सुविधाएं मिलेगी। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की पुत्रियों की शिक्षा, उनके विवाह, ईलाज और दुर्घटना होने पर विभिन्न प्रकार के लाभ श्रमिकों को दिए जाएंगे। श्रमिकों से विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

मंत्री ने ग्रामीण विकास विभाग के तहत समूह, कृषि में दिए जाने वाली सब्सिडी, औद्योनिक फसलों के तहत दिए जाने वाले सब्सिडी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार किसानों, महिलाओं और श्रमिकों के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर है। आयुष्मान कार्ड जैसे कई अन्य योजनाओं का लाभ भी प्रदेशवासियों को मिल रहा है। मंत्री ने बोर्ड के अधिकारियों से कहा कि पुराने लंबित जो लेबर कार्ड बनाए जाने हैं उन्हें भी तत्काल बनाया जाए और नए कार्ड अधिक से अधिक बने, इस पर भी विशेष फोकस करें।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, संध्या थापा, प्रमिला देवी, अनुराग, ज्योति कोटिया, विष्णु गुप्ता, महेन्द्र सिंह दुमागा, लक्ष्मण सिंह रावत, संजय नौटियाल, दीपक अरोड़ा, संजय थपलियाल सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

—-

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Most Popular

To Top