Jharkhand

फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग

ज्ञापन सौंपते आदिवासी संगठन के सदस्यगण

रांची, 18 जून (Udaipur Kiran) । केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को रातु रोड फ्लाईओवर का नामकरण महाराजा मदरा मुंडा के नाम से करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद सह राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ और विधायक सीपी सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

बबलू मुंडा ने कहा कि महाराजा मदरा मुंडा, दक्षिण छोटानागपुर के अंतिम पड़हा राजा थे। मुंडा समाज की लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में सर्वोच्च पद पर आसीन थे। वे कांके स्थित सुतियाम्बेगढ़ के प्रभावशाली शासक रहे हैं, जिनकी स्मृति में आज भी सुतियाम्बे गांव में प्रतिमा स्थापित है।

इसलिए फ्लाईओवर का नाम महाराजा मदरा मुंडा के नाम किया जाए।

मुख्य पहान जगलाल पहान ने कहा कि मुंडा जनजाति छोटानागपुर की प्राचीन आदिवासी परंपराओं की संरक्षक रही है, और महाराजा मदरा मुंडा इस परंपरा के जीवंत प्रतीक हैं। इसलिए फ्लाईओवर का नाम मदरा मुंडा होना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में महादेव टोप्पो, मुकेश मुंडा, अशिष मुंडा, संतोष मुंडा, विशाल मुंडा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Most Popular

To Top