Delhi

उपमहापौर जयभगवान यादव ने पश्चिमी जोन के हस्तसाल वार्ड का किया निरीक्षण

दिल्ली के उपमहापौर जय भगवान यादव अधिकारियों को निर्देश देते हुए

नई दिल्ली, 17 जून (Udaipur Kiran) । दिल्ली के उपमहापौर जयभगवान यादव ने मंगलवार को अतिरिक्त आयुक्त वीर सिंह यादव के साथ पश्चिमी जोन के हस्तसाल वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उपमहापौर ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों व नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि अब निगम में भाजपा सरकार आ गई है। नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

इस अवसर पर उपमहापौर जय भगवान यादव ने कहा कि हमारी सरकार दिल्लीवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सभी जोन में विकास कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

निरीक्षण के दौरान उपमहापौर ने हस्तसाल के होली चौक पर अधिकारियो को कूड़ा मुक्त हुई इस जगह पर पेड़ पौधे लगाने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि अवैध रूप से कूड़ा डालने वालों के खिलाफ चालान किए जाएंगे।

पार्षदों ने बताया कि क्षेत्र में पार्किंग बड़ी समस्या है। निगम भूमि पर नई पार्किंग बनायी जाए ताकि नागरिकों को सुविधा हो और अवैध पार्किंग व ट्रैफिक जाम से राहत मिले। उन्होंने क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध डेयरियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

पार्षद ने वार्ड में नागरिक सुविधाओं के समुचित रखरखाव के लिए फंड की कमी के बारे में उपमहापौर को अवगत कराया। उपमहापौर ने आश्वासन दिया कि निगम में भाजपा सरकार क्षेत्र के विकास के लिए फंड की व्यवस्था करेगी और सभी विकास कार्यों को पूरा करेगी।

इस अवसर पर स्थानीय निगम पार्षद राखी यादव, निगम के वरिष्ठ अधिकारी, जोन के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी

Most Popular

To Top