Haryana

गुरुग्राम: कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की बैठक में ऑब्जर्वर ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज

गुरुग्राम के सिविल लाइन स्थित अग्रवाल धर्मशाला में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक में मौजूद कांग्रेस के ऑब्जर्वर व अन्य नेतागण।

-सबकी मेहनत से भविष्य में और अधिक मजबूत होगी कांग्रेस: जी.सी. चंद्रशेखर

गुरुग्राम, 17 जून (Udaipur Kiran) । ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक की तरफ से मंगलवार को अग्रवाल धर्मशाला में संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की गई। इस बैठक में ऑब्जर्वर जी.सी. चन्द्रशेखर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी से रामनिवास घोडिला, लखन सिंगला, देवेश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, सुखबीर कटारिया, वीरेंद्र यादव, पंकज डावर, पंकज भारद्वाज, कुलराज कटारिया, सुनीता सहरावत, के.एल. यादव, सूबे सिंह यादव, मुकेश शर्मा समेत अनेक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी से ऑब्जर्वर जी.सी. चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं को हर मंच पर सम्मान देती है। कांग्रेस बेहद ही अनुशासित राजनीतिक दल है। यहां हर कार्यकर्ता को अपनी बात रखने की आजादी है। लोकतांत्रिक पार्टी में ऐसा होना जरूरी भी है। कांग्रेस की ओर से पदाधिकारी बनने के लिए 35 से 55 साल तक की आयु सीमा तय की गई है। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ भाजपा है, जिसके कार्यकर्ता को सिर्फ हां जी ही कहना पड़ता है। उन्हें संगठन में ना तो बोलने की आजादी है और ना ही सवाल-जवाब करने का अवसर मिलता है।

वहां ऊपर से जो तय होकर आता है, वही कार्यकर्ताओं पर थोंप दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता दुखी और परेशान हैं। उन्हें संगठन की मजबूती के नाम पर तरह-तरह से परेशान किया जाता है। पीसीसी से रामकिशन घोड़ेला, लखन सिंगला, देवेश कुमार ने भी संगठन में कार्यकर्ताओं के सम्मान की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी विचाराधारा की पार्टी है, जिसने हमेशा राष्ट्र को प्रथम माना है।कांग्रेस ने भारत के लिए बलिदान दिए हैं। अपने जीवन से बड़ा बलिदान कोई नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन में पद पाने को लेकर जिस तरह से कार्यकर्ताओं में जोश है, वह काबिले तारीफ है। ऐसा होना भी चाहिए। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं का संगठन में सदैव उचित सम्मान होगा।

कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि संगठन के मापदंडों के अनुसार जो भी कार्यकर्ता खरे उतरेंगे, उन्हें पद मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष मजबूत कार्यकर्ता को बनाया जाएगा, ताकि कांग्रेस पार्टी और अधिक मजबूत हो सके। कांग्रेस का झंडा उठाकर संघर्ष करने वाले ही सर्वोपरि रखे जाएंगे। संगठन को मेहनती, अनुभवी और सदा संगठन के लिए सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ता ही आगे बढ़ा रहे हैं और बढ़ाते रहेंगे।

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top