
जींद, 17 जून (Udaipur Kiran) । पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को कसूहन मंडल का कार्यक्रम चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचने वाले कार्यकर्ता ने विकसित भारत के सपने को साकार करने में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। मोदी सरकार की 11 सालों की उपलब्धियां बताते हुए विधायक ने कहा कि किसानों को फसलों का उचित दाम और सम्मान मोदी सरकार ने ही दिया।
गरीब लोगों के लिए मुफ्त राशन से लेकर उनके मुफ्त इलाज की व्यवस्था भी मोदी सरकार ने की है। मोदी सरकार हर वर्ग का कल्याण समान भाव से कल्याण करने वाली सरकार है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प के साथ भारत ने बीते 11 वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति की है। इन 11 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को पूरी मजबूती से साकार किया है।
यह पीएम मोदी के नेतृत्व में बदलता हुआ नया भारत है। 2014 से पहले बिजली और पानी को लेकर आंदोलन होते थे। आतंकवादी घटनाएं बढ़ गई थी। लोगों में भय व्याप्त था कि कहीं बम ना फट जाए। देश के हालात बिगड़ गए थे। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने व्यवस्थाओं को ठीक किया। अब 24 घंटे बिजली आ रही है, हर घर नल से जल पहुंच रहा है। उज्जवला योजना के तहत गरीबों को गैस सिलेंडर मिल रहे हैं। आयुष्मान और चिरायु कार्ड से लोगों का मुफ्त इलाज हो रहा है। नायब सरकार किसानों की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है। भाजपा सरकार ने संकल्प पत्र में जो भी संकल्प लिए हैं उन्हें नायब सरकार गारंटी के साथ पूरा करने में जुटी है।
—————
(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा
