
वाराणसी,17 जून (Udaipur Kiran) । 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में नमोघाट पर आयोजित योग सप्ताह के तीसरे दिन मंगलवार को लोगों ने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग पर गोवर्धन पूजा समिति व नमो गोवर्धन मॉर्निंग टीम के सदस्यों ने योगासन किया। योग प्रशिक्षक अभय स्वाभिमानी एवं रक्षा कौर की देखरेख में सदस्यों ने प्राणायाम,ताड़ासन,अनुलोम—विलोम सहित कई योग मुद्राएं की। गोवर्धन पूजा समिति के विनोद यादव ‘गप्पू’के अनुसार घाट पर योग के बाद सदस्यों का फ्री हेल्थ चेकअप भी किया गया। लोगों से योग में शामिल होने का आग्रह किया गया और योग के महत्व को भी बताया गया। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक लोगों को योग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। योग सप्ताह में दिनेश यादव पप्पू ,पारस यादव पप्पू ,अशोक यादव, ढुल्ली ,विजय यादव, विनोद यादव आदि की भूमिका सराहनीय है।
—————
(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी
