Jharkhand

समाजिक कुरीतियों को मिटाकर अपने बच्चों को बनाएं शिक्षित : विनोद

कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि
कार्यक्रम में शामिल लोग

रामगढ़, 16 जून (Udaipur Kiran) । अबुआ संथाल समाज भारत दिशोम के प्रथम स्थापना दिवस को लेकर सोमवार को रामगढ़ शहर के बाजार टांड स्थित सिद्धो-कान्हो जिला मैदान में समारोह का आयेाजन किया गया।

समारोह का शुभारंभ अबुआ संथाल समाज भारत दिशोम के केंद्रीय अध्यक्ष विनोद किस्कू, केंद्रीय महासचिव दशई किस्कू, केंद्रीय कोषाध्यक्ष दीपक टूडू सहित समाज के अन्य पदाधिकारियों ने चांद–भैरव और सिद्धो-कान्हों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया।

समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष विनोद किस्कू ने लोगों से अपने अधिकार के लिए संथाल समाज के लोगों से एकजूट होन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें समाजिक कुरीतियों को मिटाकर अपने बच्चों को शिक्षित बनाना होगा, तभी समाजिक विकास संभव है।

समारोह को केंद्रीय महासचिव दशई किस्कू, केंद्रीय कोषाध्यक्ष दीपक टूडू सहित झारखंड, असम, मणिपुर, बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, यूपी, नेपाल, अरूणाचल प्रदेश के प्रतिनिधियों ने भी संबोधित करते समाज के लोगों से एकजूट होने का आह्वान किया। इसके पूर्व बाहर के राज्यों से आये प्रतिनिधियों को स्वागत समाज की महिलाओं ने परंपरागत ढंग से पैर धोकर किया। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

मौके पर दिलीप हेमब्रोम, दिलीप मुर्म, राजेश मुर्मू, सुनील टुडू, नरेश हांसदा, सतीश मुर्मू, हेमंत मुर्मू, स्टीफन टुडू, मिका बेसरा, मनोज मुर्मू, नारायण मुर्मू, श्यामल टूडू, राममोहन मुर्मू, साजन टुडू, प्रमोद किस्कू सहित कई महिलााऔर पुरुष मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Most Popular

To Top