HEADLINES

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से फोन पर केदारनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना की ली जानकारी, मदद का दिया भरोसा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बैठक लेते।

देहरादून, 15 जून (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साइप्रस से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर केदारनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री ने इस दुखद घटना में दिवंगत लोगों के प्रति गहरी संवेदना और शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को बताया कि घटना के बाद तत्काल उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई है। दुर्घटना के कारणों की गहन जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, बेहतर समन्वय और त्वरित कार्रवाई के लिए कमांड एंड कॉर्डिनेशन सेंटर की स्थापना की जाएगी।

केंद्रीय गृह मंत्री ने ली जानकारीवहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फ़ोन पर केदारनाथ हेली दुर्घटना की जानकारी ली और केंद्र से हर संभव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।

——————–

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Most Popular

To Top