Madhya Pradesh

फ्लाईओवर पर कांग्रेस का ‘सांकेतिक लोकार्पण पुलिस से हुई झड़प, वाटर कैनन का सहारा

फ्लाईओवर पर कांग्रेस का 'सांकेतिक लोकार्पण पुलिस से हुई झड़प, वाटर कैनन का सहारा

जबलपुर, 14 जून (Udaipur Kiran) । तैयार हुए बहुप्रतीक्षित फ्लाईओवर का लोकार्पण की कांग्रेस द्वारा की गई घोषणा के बाद आज तय समय पर हंगामे और प्रदर्शन में बदल गयी। तय कार्यक्रम के मुताबिक शनिवार शाम करीब 4 बजे कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा के नेतृत्व में छोटी लाइन फाटक के पास इकट्ठा हुए। सभी कार्यकर्ता नारियल, फूलमालाएं, पूजा की थाली और पंडित लेकर लोकार्पण की तैयारी में जुटे थे। लेकिन प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए भारी पुलिस बल के साथ फ्लाईओवर के प्रवेश द्वार पर बैरिकेडिंग कर दी थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को पंक्तिबद्ध खड़ा कर दिया गया था। जिसके चलते टकराव की स्थिति बन गई। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने कहा कि यह फ्लाईओवर जनता के पैसों से बना है, इसलिए इसका लोकार्पण करने का हक भी जनता को है। उन्होंने कहा कि आज यहां सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ता ही नहीं, बड़ी संख्या में आम नागरिक भी जुटे थे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेना शुरू किया, उसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्रिज के दोनों ओर एक लाल फीता बांधा और कैंची से काटकर सांकेतिक लोकार्पण कर डाला।

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Most Popular

To Top