
कानपुर, 14 जून (Udaipur Kiran) । भारत को आत्मनिर्भर सुरक्षित, सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में देशवासियों को सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़कर 23,622 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। यह बातें शनिवार को मुख्य अतिथि भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने निराला नगर मंडल में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में कहीं।
क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि आपरेशन सिंदूर में स्वदेशी हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’, मिसाइल सिस्टम सीआकाश’ और ब्रह्मोस का इस्तेमाल कर सेना ने अपने दुश्मनों को तबाह कर दिया। कांग्रेस आतंकवादियों से सहानुभूति रखने वाली पार्टी है। वहीं भाजपा देश की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा देश की सुरक्षा, स्वाभिमान और सशक्तिकरण की गारंटी है।
दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मंत्र ने देशवासियों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा है। आज हर वर्ग और हर क्षेत्र एक साझा संकल्प के साथ विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचने के खातिर भाजपा दक्षिण जिले के किदवई नगर, जूही, छावनी, बाबूपुरवा, यशोदा नगर, हरजिंदर नगर, सरसौल मंडलों में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभी कार्यक्रमों में वक्ताओं ने विस्तार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 वर्षों की उपलब्धियां गिनाई।
प्रमुख रूप से पूनम द्विवेदी, भूपेश अवस्थी, रघुनंदन भदौरिया, भूपेन्द्र त्रिपाठी, जय प्रकाश कुशवाहा, विनोद मिश्रा, विनोद शुक्ला, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, राजन चौहान आदि रहे।
(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद
