HEADLINES

गडचिरोली जिले में सुरक्षा बलों के साथ पुलिस की मुठभेड़ जारी, 5 नक्सली मारे गए

गडचिरोली जिले में सुरक्षा बलों के साथ पुलिस की मुठभेड़ जारी, ५ नक्सली मारे गए

मुंबई, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । गडचिरोली जिले में पुलिस की सी-60 के विशिष्ट कॉम्बैट यूनिट के साथ नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में पांच नक्सलियों के मारे जाने की खबर मिली है। जानकारी मिली है कि नक्सलियों का यह ग्रुप आगामी विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की कोशिश करने का प्रयास कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, नक्सलियों का एक समूह महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ की सीमा पर जंगलों में जमा होकर हमले की योजना बना रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही सी -60 कमांडो की 22 टीमों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की टीम ने नक्सल विरोधी ऑपरेशन शुरू किया। मौके पर पुलिस को देख नक्सलियों ने पुलिस बल पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस बल ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में अब तक पांच नक्सली मारे जा चुके हैं, मुठभेड़ अब भी जारी है। हालांकि नक्सली ग्रुप की ओर से फायरिंग बंद हो गई है। आगे की छानबीन जारी है।

(Udaipur Kiran) यादव

Most Popular

To Top