Uttar Pradesh

सीएसए के दो वैज्ञानिक जापान रवाना, हाइड्रोपोनिक तकनीक पर लेंगे प्रशिक्षण

जापान के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले सीएसए के दोनों वैज्ञानिकों की फाइल फोटो

कानपुर, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । जापान की उन्नति तकनीक का लाभ विश्वविद्यालय के साथ ही देश व प्रदेश को मिले, इसको लेकर सीएसए के दो वैज्ञानिक रविवार को जापान रवाना हो गये। यह दोनों वैज्ञानिक जापान में यूनाइटेड नेशंस इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन से वित्तपोषित परियोजना के तहत छह दिवसीय तकनीकी व्यवसासियक प्रशिक्षण भी लेंगे।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) कानपुर के निदेशक शोध डॉक्टर पीके सिंह एवं सब्जी अनुभाग कल्याणपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजीव का चयन यूनाइटेड नेशंस इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन द्वारा प्रायोजित एक सप्ताह (21 से 26 अक्टूबर) के व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए हुआ है। जापान में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए रविवार को दोनों वैज्ञानिक जापान के लिए रवाना हो गए हैं। निदेशक शोध डॉ पी के सिंह ने बताया कि जापानी तकनीक द्वारा विकसित हाइड्रोपोनिक, सब्जी उत्पादन तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ ही व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ-साथ जापान के विभिन्न स्थानों पर स्थापित हाइड्रोपोनिक तकनीक के संबंध में प्रायोगिक भ्रमण भी होंगे। उन्होंने बताया कि जापानी वैज्ञानिकों के साथ संवाद कार्यक्रम भी है।

ज्ञातव्य हो कि यूनाइटेड नेशंस इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन से वित्तपोषित परियोजना के तहत यह वैज्ञानिकों का छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जापान में हो रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह वैज्ञानिकों के प्रशिक्षण एवं सुखद यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि वैज्ञानिकों के प्रशिक्षण उपरांत वापस आने पर विश्वविद्यालय, तथा देश प्रदेश के लिए नवीन कृषि तकनीकियां लाभकारी सिद्ध होगी।

—————

(Udaipur Kiran) / अजय सिंह

Most Popular

To Top