Haryana

भाजपा हरियाणा में चलाएगी सदस्यता अभियान

चंडीगढ़, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में संगठन का विस्तार करने के उद्देश्य से अब सदस्यता अभियान चलाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने रविवार को प्रदेश स्तरीय कमेटी का गठन कर दिया है।

भाजपा महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी सुरेंद्र पूनिया के अनुसार एडवोकेट वेदपाल तंवर को इस कमेटी का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पार्टी नेता संदीप जोशी, अशोक गुर्जर, वरुण श्योराण, गोपाल शर्मा तथा मीना परमार को इस कमेटी के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। यह कमेटी प्रदेश में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाने को लेकर समूची रूपरेखा तैयार करेगी।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top