Uttrakhand

ईमैक संस्था ने किया गरबा नृत्य कार्यक्रम का आयोजन

गरबा के दौरान

हरिद्वार, 7 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । ईमैक संस्था द्वारा महिलाओं के लिए गरबा का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना से हुआ। कार्यक्रम का संचालन संस्था की सचिव मौसमी गोयल ने किया। महताब आलम और मीनाक्षी द्वारा गाये गानाें पर सभी ने नृत्य किया।

कार्यक्रम में कई खेलाें का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम पुरस्कार कमल तोशी और संगीता को मिला। कार्यक्रम में लॅकी ड्रा भी निकाला गया, जिसमें प्रथम पुरस्कार किरण चौहान, द्वितीय निशु और तृतीय निशा को मिला।

संस्था की सचिव मौसमी गोयल और उपाध्यक्ष हेमा भंडारी ने बताया कि ईमैक संस्था समय-समय पर अन्य कार्यक्रर्मों के साथ महिला सशक्तिकरण के लिए भी कार्य करती है। ईमैक संस्था द्वारा सामाजिक कार्यों में योगदान रहता है।

संस्था की कोर सदस्य सुनीता झा और आशा चौधरी ने सभी महिलाओ को कार्यक्रम के बाद आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में गरीमामयी उपस्थिति ईमैक अध्यक्ष आशीष कुमार झा, कोषाध्यक्ष विभव भटनागर, पंकज गोयल और संस्था की सदस्य प्रतीक्षा जैन, निशा, शिल्पा, इंदु रावत, मीनाक्षी, रूबी आदि अनेकाें सदस्य उपस्थित रहें।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top