Assam

असमिया को शास्त्रीय भाषा की मान्यता बड़ी उपलब्धि : प्रदेश भाजपा

गुवाहाटी: प्रदेश भाजपा मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता मनोज बरुवा।

– मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री के साथ-साथ भाषा के विकास में शामिल लोगों के प्रति भाजपा का आभार

गुवाहाटी, 04 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता मनोज बरुवा ने कहा है कि असमिया को शास्त्रीय भाषा की मान्यता के माध्यम से सदियों पुराने प्रयासों को औपचारिक रूप से मजबूत उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने कहा, ”असमिया को शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता मिलना हमारे जातीय जीवन की उपलब्धियों में से एक है। हमारी पीढ़ी दर पीढ़ी इस भाषा की चर्चा, संरक्षण और प्रचार में शामिल रही है।

पार्टी प्रवक्ता मनोज बरुवा आज राजधानी के वशिष्ठ स्थित पार्टी मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

बरुआ ने कहा, इस शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, असम प्रदेश की ओर से, मैं असम के सामाजिक जीवन के सभी वर्गों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही असम साहित्य सभा, असम प्रकाशन परिषद, असमिया भाषा के अनुसंधान में शामिल शोधकर्ताओं सहित असम के विभिन्न राष्ट्रीय आयोजनों में शामिल लोग, जो भाषा के विकास में लंबे समय से शामिल हैं और श्रद्धेय भाषाविद् हैं, उन्हें धन्यवाद् देता हूं।

मुख्य प्रवक्ता ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा द्वारा किए गए आवश्यक राजनीतिक प्रयास के कारण असमिया भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा मिलना संभव हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी की सच्ची साख और मुख्यमंत्री डॉ सरमा की विशेष पहल के कारण असमिया भाषा को यह पहचान मिल पाई है। मैं दोनों नेताओं का गहरा आभार व्यक्त करता हूं।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top