Bihar

भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा,सदयस्ता अभियान में सक्रिय भागीदार को किया गया सम्मानित

अररिया फोटो:भाजपा जिला कार्यालय में सदस्यता अभियान की हुई समीक्षा

अररिया, 03 अक्टूबर (Udaipur Kiran) ।

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में चल रहे सदस्यता अभियान प्रथम चरण की समीक्षात्मक बैठक पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मंत्री स्वदेश यादव,जिला प्रभारी लखी महतो,नरपतगंज के विधायक जयप्रकाश यादव,निवर्तमान जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा के अलावा महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी,प्रताप नारायण मंडल,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह,युवा मोर्चा के आकाश राज,अनुसूचित मोर्चा के गंगा ऋषिदेव के अलावा सभी मंडल अध्यक्ष,महामंत्री,मोर्चा के महामंत्री गण मौजूद रहे।बारी बारी सभी मंडल के पदाधिकारियों,शक्ति केंद्र प्रमुख बूथ अध्यक्ष,जिला के पदाधिकारी मोर्चा के पदाधिकारी विधायक गण सांसद और अन्य पदाधिकारियों के द्वारा की गई सदस्यता और उनके योगदान की समीक्षा की गई।

साथ ही सिकटी मंडल के बरदाहा के शक्ति केंद्र उपप्रमुख प्रेमकिशोर चौधरी और नरपतगंज के फरही के बूथ अध्यक्ष अखिलेश यादव को सदस्यता अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Most Popular

To Top