HEADLINES

बदलापुर दुष्कर्म मामले के दोनों आरोपितों को पुलिस ने फिर गिरफ्तार किया

बदलापुर दुष्कर्म मामले के दोनों आरोपितों को पुलिस ने फिर गिरफ्तार किया

मुंबई, 03 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । बदलापुर दुष्कर्म मामले में दोनों आरोपितों स्कूल के अध्यक्ष उदय कोतवाल और सचिव तुषार आप्टे को गुरुवार को कल्याण कोर्ट में जमानत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों को फिर से दूसरे मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों को पुलिस शुक्रवार को फिर से कल्याण कोर्ट में पेश करेगी।

बहुचर्चित बदलापुर दुष्कर्म मामले के दो आरोपितों को पुलिस ने बीती रात रायगढ़ जिले के कर्जत इलाके से गिरफ्तार किया था। आज इन दोनों को पुलिस ने कल्याण कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों आरोपितों को 17 अक्टूबर तक न्यायिक कस्टडी में भेज दिया। इसके बाद तत्काल इन दोनों के वकील ने इन दोनों की जमानत का आवेदन कोर्ट में पेश किया। लेकिन कोर्ट ने इन दोनों की जमानत तत्काल मंजूर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने इन दोनों को दूसरे मामले में कोर्ट से ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों को पुलिस कल फिर से कोर्ट में पेश करने वाली है।

उल्लेखनीय है कि बदलापुर दुष्कर्म मामले में यह दोनों आरोपित पिछले डेढ़ महीने से फरार थे। बदलापुर दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपित अक्षय शिंदे को गिरफ्तार किया था और उसे कोर्ट ने न्यायिक कस्टडी में भेज दिया था। लेकिन 23 सितंबर को मुंब्रा इलाके में अक्षय शिंदे पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया था और पुलिस ने उसे कलवा स्थित शिवाजी अस्पताल में ले गई, जहां डॉक्टरों ने अक्षय को मृत घोषित कर दिया था। इसी मामले में पुलिस ने उदय कोतवाल और तुषार आप्टे को भी आरोपित बनाया था। लेकिन इन दोनों ने पहले कल्याण कोर्ट और फिर बॉम्बे हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी, जिसे दोनों कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने बीती रात दोनों को कर्जत से गिरफ्तार किया था।

(Udaipur Kiran) यादव

Most Popular

To Top