Uttrakhand

उदय भारत ने गांधी-शास्त्री जयंती पर लगाए पौधे, दी श्रद्धांजलि

पौधारोपण करते हुए

हरिद्वार, 02 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । महात्मा गांधी और पं. लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर उदय भारत सिविल सोसायटी ने गांधी पार्क पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पौधरोपण किया।

संस्था की फाउंडर सदस्य हेमा भंडारी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्याग्रह और अहिंसक प्रतिरोध में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनके असहयोग आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन मुख्य थे। गांधीजी अहिंसा परमो धर्म के सिद्धांत को मानते थे, इसलिए गांधी जयंती के दिन अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित किया गया है। हम सभी को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के सिद्धांतों पर चलने की आवश्यकता है। आज युवाओं को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने और उनका अनुसरण करने की जरूरत है।

फाउंडर सदस्य अनिल सती ने कहा कि शास्त्रीजी हरित क्रांति और श्वेत क्रांति के प्रेरणा सूत्र बने। उनके दृढ़ निश्चयी स्वभाव, ईमानदारी, सादगी और अनुशासन का सभी को अनुसरण करना चाहिए। उदय भारत सिविल सोसाइटी द्वारा आज एक पौध उनके नाम पर रोपण किया। इस दौरान अनिल सती, धीरज पीटर, मयंक गुप्ता, प्रवीण कुमार सिंह, सविता रावत, कुमकुम राजभर, पुष्पा देवी, नोएल सिंह आदि मौजूद थे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top