Assam

कांग्रेस से असम का विकास देखा नहीं जाता: मुख्यमंत्री

Fulfilled the promise of providing one lakh jobs: CM

गुवाहाटी, 30 सितंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि कांग्रेस से असम का विकास देखा नहीं जाता है। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर उद्योग का असम में आना कर्नाटक के मंत्री तथा मल्लिकार्जुन खड़गे के पुत्र को रास नहीं आ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज वह समय आ गया है जब कर्नाटक जैसे विकसित राज्य के मंत्री असम की तुलना कर्नाटक से कर रहे हैं। मुख्यमंत्री आज यहां पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि असम लगातार विकास का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। एक लाख से अधिक बेरोजगारों को स्वछतापूर्वक नौकरियां दी गई है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद गौरव गोगोई को कहीं न कहीं इस बात के लिए जलन हो रही है कि उनके पिता तरुण गोगोई के कार्यकाल में एक लाख लोगों को नौकरियां नहीं मिली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय में नौकरियों में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि असम में सेमीकंडक्टर उद्योग लगने से कर्नाटक में कार्यरत असम के युवक वापस आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि असम के लोगों के जरिए सेमीकंडक्टर उद्योग को चलाकर वह दिखा देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के पांच अग्रणी राज्यों की श्रेणी में असम को लाकर खड़ा करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के अन्य प्रश्नों के भी उत्तर दिए।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top