Madhya Pradesh

श्योपुर: शुक्रवार से रामलीला की शुरुआत, नारद मोह मंचन से होगा आगाज

श्रीरामतलाई हनुमान मंदिर जहां होगी रामलीला।

– रामलीला महोत्सव का 75वां आयोजन, समिति ने पूरी की तैयारी।

श्योपुर, 26 सितम्बर (Udaipur Kiran) । शहर के श्रीरामतलाई हनुमान मंदिर पर इस बार 75वें रामलीला का शुभारंभ शुक्रवार 27 सितंबर को नारद मोह मंचन के साथ किया जाएगा। श्रीरामलीला समारोह समिति द्वारा महोत्सव को लेकर सभी तैयारी पूर कर ली गई है।

श्रीरामलीला समारोह समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश त्रिपाठी और सचिव रामअवतार गर्ग ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया, कि इस बार रामलीला महोत्सव में क्षेत्र के नवीन कलाकारों द्वारा विशेष तैयारी के साथ किया जाएगा। इनका अभिनय व आकर्षक दृश्य दर्शकों को अपनी और आकर्षित करेंगें। 27 सितंबर को रामलीला महोत्सव में पहला प्रसंग नारद मोह का मंचन किया जाएगा। रात 9 बजे से आयोजित होने वाले यह आयोजन आधी रात तक चलेगा। श्रीरामलीला महोत्सव का समापन 13 अक्टूबर को भगवान श्रीराम के रामराज्य अभिषेक के साथ किया जाएगा। समिति अध्यक्ष व सचिव ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से रामलीला देखने पहुंचने की अपील की है।

रामलीला में ये होंगे प्रसंग: 16 दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन का 27 सितंबर अक्टूबर को नारद मोह मंचन के साथ रामलीला का शुभारंभ होगा। इसके बाद 28 सितंबर को रामजन्म उत्सव, 29 को ताड़का वध गोरी पूजन, 30 सितंबर को धनुष यज्ञ, परशुराम संवाद, 1 अक्टूबर को राम बारात, विवाह, 2 अक्टूबर को रामबनवास, 3 अक्टूबर को केवट संवाद, चित्रकूट विश्राम, 4 अक्टूबर को दशरथ मरण, भरत मिलाप, 5 अक्टूबर को सीता हरण, 6 अक्टूबर को सुग्रीव मित्रता, बालीवध, 7 को लंका दहन, 8 को विभीषण शरणागति, सेत बंध रामेश्वर, 9 को अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, 10 को कुम्भकरण वध, मेघनाथ वध, सुलोचन सती, 11 को अहिरावण वध राम रावण युद्ध, 12 अक्टूबर को रावण वध, रामराज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन किया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / शरद शर्मा

Most Popular

To Top