Uttar Pradesh

बूथों पर मनाई गई  जनसंघ के संस्थापक पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

फोटो

औरैया, 25 सितंबर (Udaipur Kiran) l भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठन कर्ता, अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई।

दिबियापुर विधानसभा के शक्ति केंद्र हरराजपुर की बूथ संख्या 133 पर बूथ अध्यक्ष अंकुश राजपूत और शक्ति केंद्र सहयोगी अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संघ के जिला महासचिव एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनमोहन सिंह सेंगर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर जयंती धूमधाम से मनाई।

शक्ति केंद्र सहयोगी मनमोहन सिंह सेंगर ने इस अवसर पर बूथ संख्या 133 बहादुरपुर में सभी मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से ही लगातार भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। आप लोगों से आग्रह है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सदस्य बनें। केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की भाजपा सरकार आप लोगों के लिए समय-समय पर ढेर सारी योजनाएं और जनहित के कार्य करके लाभ पहुंचा रही है।

इसके साथ ही शक्ति केन्द्र सहयोगी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय एवं एकात्म मानवतावाद की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि बिना राष्ट्रीय पहचान के स्वतंत्रता की कल्पना व्यर्थ है और एक अच्छे व्यक्ति को शिक्षित करना वास्तव में समाज के हित में है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि अवसरवाद से राजनीति के प्रति लोगों का विश्वास खत्म होता जा रहा है।

श्री सेंगर ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन से लगातार सभी भाजपाई सेवा पखवाड़ा के तहत जगह-जगह साफ सफाई, चिकित्सा शिविर, ब्लड डोनेशन और पार्टी की सदस्यता अभियान आदि कार्यक्रमों में जी- जान से जुटे हुए हैं। बूथ कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर बड़ी संख्या में गांव के लोगों द्वारा भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की‌ गई।

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Most Popular

To Top