Madhya Pradesh

तुष्टिकरण करने वालों को जवाब देने का नहीं उनकी राजनीति समाप्त करने का समय- विष्णुदत्त शर्मा

Vishnudutt Sharma

इंदौर, 15 सितंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को संगठन पर्व के तहत महू और इंदौर में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए कहा देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा है। प्रधानमंत्री देश की जनता के जीवन में खुशहाली लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन पर्व पार्टी संगठन को और मजबूती देने और नए लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने के लिए चल रहा है। भाजपा के साथ जुड़कर लोगों के व्यक्तित्व का निर्माण होता है। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान के बाद बड़ी संख्या में प्रदेश और देश के युवा, महिलाएं भी बड़ी संख्या में भाजपा की सदस्य बन रही हैं। पार्टी कार्यकर्ता युवाओं और महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़कर उनके व्यक्तित्व निर्माण में सहयोगी बनें। हमें गर्व होता है, कि हम उस भाजपा के कार्यकर्ता है, जो विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। महू के कार्यकर्ता अपने परिश्रम से संगठन के लक्ष्यों को पूरा करता है। संगठन पर्व में महू के कार्यकर्ता इतिहास रचेंगे। पंडित दीनदयाल जी की जन्म जयंती पर 25 सितंबर तक पार्टी के नये सदस्य बनाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करना है।

प्रधानमंत्री ने तीन तलाक और 370 जैसे कलंक को मिटाने का कार्य किया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास’’ के मूलमंत्र को लेकर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी गरीब कल्याण और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग के लोगों के जीवन में खुशी लाने का कार्य कर रहे हैं। केंद्र और प्रदेश की जितनी भी लाभार्थी योजनाएं हैं, सभी समाज वर्ग को उनका समान रूप से लाभ मिल रहा है। दशकों तक देश में शासन करने वाली राजनीतिक पार्टी मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक का कानून नहीं बना सकी। प्रधानमंत्री ने तीन तलाक का कानून बनाकर मुस्लिम समाज की महिलाओं की जिंदगी बदलने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री जी ने जम्मू-कश्मीर से 370 हटाकर कलंक मिटाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। संगठन पर्व में बूथ विजय अभियान की तरह हर बूथ पर अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाकर तुष्टिकरण करने वालों की राजनीति समाप्त करने का कार्य करें। इतनी अधिक संख्या में लोगों को सदस्य बनाएं कि आगामी चुनावों में विपक्षी दलों के लोग चुनाव से पहले ही भाजपा के मुकाबले कहीं न दिखें। उन्होंने कहा कि गरीबों के जीवन में बदलाव लाने और देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए भाजपा जरूरी है।

युवाओं और महिलाओं को अधिक से अधिक सदस्य बनाएं

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि अभी तक मध्यप्रदेश में जो सदस्यता हुई है, उसमें 35 से 40 प्रतिशत तक युवा सदस्य बने हैं। भाजपा कार्यकर्ता महिलाओं और युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी का सदस्य बनाएं। इंदौर स्वच्छता में देश और मध्यप्रदेश का गौरव है। प्रदेश और देश के गौरव इंदौर के लिए संगठन पर्व में पूर्व निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करना बहुत आसान है। आप सभी पार्टी कार्यकर्ता उस लक्ष्य के लिए उससे अधिक नए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्य करें। बूथ-बूथ जाएं, घर-घर घूमें और इंदौर शहर और जिले में इतनी अधिक संख्या में भाजपा के सदस्य बनाएं कि इंदौर देश में सगठन पर्व में नंबर एक का जिला बन जाए।

किसानों के लिए जितने कार्य भाजपा सरकार में हुए, उतने कभी नहीं हुए

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किसान सदस्यता दिवस पर धार और महू में बड़ी संख्या में किसानों को भाजपा की सदस्यता दिलाई और बुजुर्ग किसानों का सम्मान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री किसानों को आर्थिक संबल देने के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रदेश के करीब 80 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के प्रति वर्ष 6 हजार रूपए मिल रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार भी मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि देकर प्रति वर्ष किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने का कार्य कर रही है। आजादी के बाद वर्षों तक देश में शासन करने वाली पार्टी ने किसानों के हितों के लिए कोई कार्य नहीं किया।

योग शाला, जिम सेंटर व खेत पहुंचकर किसानों व लोगों को दिलाई सदस्यता

विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को धार में संगठन पर्व के तहत योग केंद्र व व्यायाम शाला पहुंचकर लोगों के साथ योग व व्यायाम किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके बाद धार जिला कार्यालय में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाने के साथ घर जाकर भी पार्टी कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाया। इसके पश्चात शर्मा धार के ग्राम सेजवानी में खेतों में काम कर रहे किसान मोहन पवार व अन्य ग्रामीणों को भाजपा का सदस्यता बनाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष इंदौर ग्रामीण क्षेत्र में किसानों को पार्टी का सदस्य बनाया, तत्पश्चात महू विधानसभा के ग्राम गवलीपलासिया के बूथ क्रमांक 13 एवं 16 में कई किसानों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top