Uttar Pradesh

सियार के हमले से किसान हुआ जख्मी

घायल किसान आपबीती सुनाता हुआ

झांसी, 15 सितंबर (Udaipur Kiran) । रविवार सुबह लगभग छह बजे खेत जा रहे किसान पर सियार ने हमला कर दिया। किसान बुरी तरह से जख्मी हो गया। जब तक लोग दौड़कर पहुंचते, तब तक जंगल की ओर भाग गया।घायल किसान को प्राइवेट चिकित्सक के पास ले जाया गया जहाँ उसका उपचार किया गया। सियार के हमले के बाद से क्षेत्र के लोगों मे दहशत का माहौल है।

टोड़ी फतेहपुर के मोहल्ला खंदिया निवासी बीरन आर्य पुत्र विन्दे(50) सुबह 6 बजे के करीब मौजा बसवाहा अपने खेत पर जा रहा था। जैसे ही मनसुख आर्य के खेत के पास पहुँचा ही था कि अचानक सियार ने सीधा चेहरे पर हमला बोल दिया। हमले में किसान की नाक बुरी तरह से लहूलुहान हो गई। किसान ने अपना बचाव करने के लिए हाथ चलाया तो सियार ने एक हाथ को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। किसान के द्वारा शोर मचाने पर खेतों के आसपास रह रहे लोग दौड़ पड़े। लोगों को आता देख सियार लठवारा जंगल की ओर भाग गया।

इसकी सूचना उपजिलाधिकारी टहरौली अजय कुमार को हुई। उन्होंने तत्काल घायल किसान को स्वास्थ्य केन्द्र गुरसरांय उपचार के लिए भिजवाया। किसान की स्थिति खतरे से बाहर है।

(Udaipur Kiran) / महेश पटैरिया

Most Popular

To Top