Haryana

गुरुग्राम: एकतरफा जीत दर्ज करके सरकार बनाएगी कांग्रेस: पंकज डावर

फोटो नंबर-7: गुरुग्राम में पत्रकारों से बात करते कांंग्रेस के मीडिया कॉर्डिनेटर पंकज डावर।

-कांग्रेस के मीडिया कॉर्डिनेटर पंकज डावर ने की पत्रकार वार्ता

गुरुग्राम, 12 सितंबर (Udaipur Kiran) । कांग्रेस के मीडिया कॉर्डिनेटर पंकज डावर ने कहा कि प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की लहर चल रही है। इस बार कांग्रेस की एकतरफा जीत होगी और सरकार बनेगी। यह बात उन्होंने गुरुवार को बादशाहपुर विधानसभा से प्रत्याशी वर्धन यादव के पक्ष में पत्रकार वार्ता में कही।

पंकज डावर ने कहा कि भाजपा सरकार की कारगुजारियों को उजागर करने में मीडिया की अहम भूमिका रही है। भाजपा सरकार में जो दावे किए, उनमें कहीं कभी दम नजर नहीं आया। अब विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस गुरुग्राम जिला की चारों विधानसभा सीट पर मजबूती से लड़ रही है। बादशाहपुर से वर्धन यादव, गुडग़ांव से मोहित ग्रोवर, सोहना से रोहताश खटाना व पटौदी से पर्ल चौधरी को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है। चारों मजबूत प्रत्याशी हैं। सभी की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आ रही है। प्रदेश में सबके साथ इंसाफ सरकार करेगी। सबका विकास करेगी। पूरे हरियाणा में मजबूत उम्मीदवारों को चुनाव में उतारा गया है। पंकज डावर ने कहा कि सभी भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मजबूती से चुनाव लडऩे वाले राज बब्बर विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक होंगे। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में भाजपा सरकार विकास करने के नाम पर आई और विनाश कर दिया। जनता भाजपा सरकार को अब चलता करने जा रही है। भाजपा छोडक़र कांग्रेस में आए जीएल शर्मा के लिए उन्होंने कहा कि वे अपने घर में आए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। निश्चित ही उनके आने से पार्टी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी से कांगे्रस को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं है।

मीडिया कॉर्डिनेटर अंबिका यादव ने कहा कि जवानों के साथ, किसानों के साथ और देश की आम जनता के साथ भाजपा सरकार ने बुरा किया। अब कांग्रेस सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चलेगी। पेंशन स्कीम को लागू करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में खराब इंफ्रास्ट्रक्चर, पेपर लीक, महिला सुरक्षा के नाम पर दिखावे के अलावा कुछ नजर नहीं आया। महिलाओं की आवाज कांगे्रस उठाती रही है। महिलाओं को सम्मान देने का काम कांग्रेस ने किया है।

(Udaipur Kiran) /ईश्वर

(Udaipur Kiran) हरियाणा

Most Popular

To Top