Haryana

राेहतक: कांग्रेस को मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा सरकार पूरी तरह से बौखलाई : संदीप हुड्डा

फोटो कैप्शन 12आरटीके4 : फाइल फोटो संदीप हुड्डा  -------------

हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा ने प्रदेश की भाजपा सरकार के ताबूत में आखिरी कील का काम किया

रोहतक, 12 सितंबर। हरियाणा किसान कांग्रेस के वाइस चेयरमैन संदीप हुड्डा चमारिया ने कहा कि सांसद दीपेन्द्र हुड्डा की अगुवाई में निकाली गई हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा ने प्रदेश की भाजपा सरकार के ताबूत में आखिरी कील का काम किया है। जनआंदोलन बन चुकी इस यात्रा में उमड़े जनसैलाब ने भाजपा सरकार की विदाई पर मोहर लगाई।

उन्होंने कहा कि इस जनसमर्थन से बौखलाए भाजपाई अब हरियाणा से अपना बोरिया बिस्तर समेटने में लग गए हैं। भाजपा सरकार अब चंद दिनों की मेहमान रह गई है। आठ अक्टूबर को चुनाव परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस सरकार के साथ प्रदेश में विकास के नए युग की शुरूआत होगी। यह बात उन्होंने गुरुवार को गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों से जनसंवाद करते हुए कही। संदीप हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में दस सालों तक सत्ता में रही भाजपा ने आम जनता के अधिकारों को कुचलते हुए अपनी विचारधारा को थोंपने का काम किया है। जो हरियाणा प्रदेश कभी दूध-दही के खाने से जाना जाता था, भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण उसकी पहचान एक नशा प्रभावित प्रदेश के रूप में होने लगी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार व उसके विधायकों की नाकामी के कारण रोहतक जिले में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ा है। इस कारण बढ़े अपराधों से आम आदमी स्वयं को असुरक्षित महसूस करने लगा है। युवा बेरोजगारी की मार से परेशान हैं, वहीं महिलाएं बढ़ती महंगाई के कारण सरकार को कोस रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में ऐसा कोई वर्ग नहीं है, जिसे सरकार ने प्रताडि़त करने का काम न किया हो। किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं, छात्र, कर्मचारी सभी लोग सरकार के खिलाफ सडक़ों पर उतरने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि जनता आज ऐसे जनविरोधी सरकार को सबक सिखाने की ठान चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता पांच अक्टूबर को मतदान के दिन एक-एक वोट कांग्रेस को देकर भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को सीएम बनाने का काम करेगी।

(Udaipur Kiran) / अनिल

Most Popular

To Top