HEADLINES

नर्सिंग कर्मियों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान करने के लिए जेपी नड्डा ने जताया राष्ट्रपति का आभार

नर्सिंग कर्मियों के साथ द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्ली, 11 सितंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को नर्सिंग कर्मियों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार जताया।

आज जेपी नड्डा ने साेशल मीडिया ‘एक्स’ फोटो पाेस्ट करके कहा कि राष्ट्र के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए समर्पित नर्सिंग कर्मियों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2024 प्रदान करने के लिए धन्यवाद। यह सम्मान आपको सार्वजनिक सेवा में सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि नर्सिंग कर्मियों के अथक प्रयास अनगिनत लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमारी नर्सें वास्तव में हमारे स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की रीढ़ हैं। आपके अमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद।

—————

(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी

Most Popular

To Top